बाँहें पसार
छत पर आ खडी
कच्ची सी धूप
© आरती परीख ३१.७.२०१९
Archive | July 30, 2019
सूर्योदय
भोर होते ही
बीच आँगन दौडें
सूर्य किरणें
©आरती परीख ३०.७.२०१९
सिलवटें
बयान करे
सेज की सिलवटें
जिस्म की भूख
©आरती परीख ३०.७.२०१९
आकांक्षा
मन हिरन
भागदौड फिरता
स्वप्निल वन
©आरती परीख ३०.७.२०१९
शहरी जीवन
शहरी लोग
जीना ही भूल गए
दौड़ धूप में
©आरती परीख ३०.७.२०१९