Archive | August 11, 2018

संध्या

रविकी कश्ती
समंदर में डूबी
आकाश लाल
©आरती परीख ११.८.२०१८

द्यूत

रात को जुआ
दिन में पूजापाठ
पवित्र माह
©आरती परीख ११.८.२०१८

दाढ़ी

श्रावण माह
फसल लहराये
पुरुष मुँह
©आरती परीख ११.८.२०१८

घने बादल

अषाढी दिन
आराम फरमाये
सूरजदादा
©आरती परीख १०.८.२०१८