Archive | April 17, 2018

सूर्योदय

नभ में खड़ा
रूई का परबत
मोहक छटा
*****
पूर्वकी ओर
रक्तवर्ण उजास
उर्जा अपार
*****
व्योम में डालें
आशा भरी पुड़िया
उषा किरणें
*****
रंग छिटके
सूरज की किरणें
नभ सिंदुरी
©आरती परीख