बच्चों की टोली
टेसूआ पिचकारी
घुमते गली
*****
फागुनी हवा
रंगोत्सव का नशा
मौसम जवां
*****
टेसूआ रंग
भीगी छोरी की चोली
चौराहा जवां
*****
टेसूआ संग
मृदंग और भंग
होली उमंग
*****
नंद के लाल
छिटकते गुलाल
राधा के गाल
©आरती परीख २.३.२०१८
फागुनी रंगोत्सव की शुभकामनाएं