Archive | February 7, 2018

महफूज़

कांटों की गली
महफूज़ महके
गुलाब कली
© आरती परीख ७.२.२०१८

गुलाब

सूखा गुलाब
डायरी में संभाले
भीगा स्मरण
© आरती परीख ७.२.२०१८

सूर्योदय

नभ में खड़ा
रूई का परबत
मोहक छटा
© आरती परीख ७.२.२०१८

हाइकु

खड़ा कर दे
मनोहर सा द्रश्य
सत्रह शब्द/हाइकु शब्द
© आरती परीख ७.२.२०१८