Archive | July 8, 2017

पावस रात्रि

​सूना अंबर

सितारों को निगले

घने बादल

© आरती परीख ८.७.२०१७

चांदनी रात

​नीला आसमां

गुफ्तगू में माहिर

चांद सितारें

© आरती परीख ८.७.२०१७

संध्या

साँझ की बेला

मौसम अलबेला

मन अकेला

© आरती परीख ८.७.२०१७

बाढ़

​बादल फटा

रास्तों पे चले नौका

नदी में बाढ़

© आरती परीख ८.७.२०१७

ग्रीष्म

​ग्रीष्म की धूप

आंगन में नाचते

आग के गोले

© आरती परीख ८.७.२०१७
में साउदी अरब में रहती हूं। यहां जून से सितम्बर तक तापमान ४५ से ५५ डीग्री के बीच रहता है। हमारा शहर रेगिस्तान और समंदर के बिच होने की वजह से यह चार महीने में वातावरण में नमी भी बहुत ज्यादा (५०-८०%) होती है।

तेज़ बारिश

​चूल्हे में पानी

फर्श पे बरतन 

छत टपके

© आरती परीख ८.७.२०१७

યાદ

આજે આંખમાં ભેજ વર્તાય છે,

દિલમાં એક જ નામ ચર્ચાય છે!

©આરતી પરીખ