Archive | June 2, 2017

आलसी

​बैठे ही रहे

अरमां आसमानी

पलकों तले

© आरती परीख २.६.२०१७

बरखा रानी

मेरे प्यारे वतन राजकोट के निवासीओ को पहली बारिश मुबारक…
महक उठें

पहली बारिश में

धरती मैया

~~~

बरखा बूँदें

तालबद्ध बरसे

मनवा नाचें

~~~

बरस गई

बचपनकी यादें

बरखा संग

~~~

भीगा भीगा सा

मन आँगन घर

वर्षाजल​ से

~~~

महक उठी

बरखा रानी संग

यादें सुहानी

~~~

बदरा छाए

कुदमकुद करें

मेंढक मन

~~

सरक गई

पहली बारिश से

सहरा रेत

© आरती परीख २.६.२०१७